फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 413 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, 11 ने किया रक्तदान

Sun, 01 Mar 2026 05:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खाटू श्याम मंदिर में ​शिविर के दौरान लोगों को दवा का वितरण करती आयुष चिकित्सक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रोहतक रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार को स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 413 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई तो 11 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस व श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।
सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि संस्था की हर महीने के पहले रविवार को यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है। युवा प्रधान सीए अनुज मंगला ने बताया कि आयुष विभाग से चिकित्सक डॉ. अल्पना सिंघल ने 96 लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन

सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव एडवोकेट अरविंद मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. जेएस पूनिया ने भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। अनिपाल लाकड़ा ने 11 सर्वाइकल के मरीजों का इलाज किया। डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान ने 32 मरीजों के दांतों की जांच की।
विज्ञापन

कैंप इंचार्ज प्रियांशु वशिष्ठ व बलराज वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता व राजेश गुप्ता ने मरीजों को तीन दिन की दवाइयां निशुल्क वितरित कीं। इस दौरान महिला प्रधान बबीता जिंदल, डॉ. अंकुर, नरेंद्र भूटानी, हरि कौशिक, नरेश कंसल, दीपक गुप्ता, साहिल, जिला व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें