फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बजाना कलां में दंगल में 400 पहलवानों ने दिखाया दम

Tue, 25 Mar 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर के गांव बजाना कलां में आयोजित दंगल में दांव पेंच लगाती महिला पहलवान।
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बजाना कलां में ग्रामीणों व हनी स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में दूसरे विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास क्षेत्र व दूरदराज से आए 400 महिला-पुरुष पहलवानों ने दम दिखाया। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की दौड़ स्पर्धा भी हुई। आजाद ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम, रामपाल द्वितीय व सूरज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक देवेंद्र कादियान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज प्राचीन खेल कुश्ती को बढ़ावा देने की जरूरत है। यह खेल मनोरंजन के साथ ग्रामीण संस्कृति व परंपरा का प्रतीक भी है। कुश्ती से युवा शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। बेटों के साथ बेटियां भी कुश्ती में आगे बढ़ रही हैं। इससे साबित होता है कि वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें माता-पिता का पूरा सहयोग मिल रहा है। विधायक ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के कुश्ती मुकाबलों का परिणाम

26 किग्रा भार वर्ग : तनिष बजरंग अखाड़ा प्रथम, योगेश बजाना कलां द्वितीय।

30 किग्रा भार वर्ग : कुरा पुरखास प्रथम, रश्रित गोहाना द्वितीय।

34 किग्रा भार वर्ग : योगित बजरंग अखाड़ा प्रथम, हेमंत गोहाना द्वितीय।

44 किग्रा भार वर्ग : हन्नी बजाना कलां प्रथम, नितिन सोनू अखाड़ा द्वितीय।

50 किग्रा भार वर्ग : सावन सोनू अखाड़ा प्रथम, आर्यन जुआं द्वितीय।

85 किग्रा भार वर्ग : साहिल सोनू अखाड़ा प्रथम, आयुष बैंयापुर द्वितीय।

69 किग्रा भार वर्ग : हितेश पुरखास प्रथम, नीसू गोहाना द्वितीय।

74 किग्रा भार वर्ग : कार्तिक सोनू अखाड़ा प्रथम, विक्रांत अश्वनी अखाड़ा द्वितीय।

महिला वर्ग के कुश्ती मुकाबलों का परिणाम

76 किग्रा भार वर्ग : सारिका दुभेटा प्रथम, भूमि कुलदीप अकादमी द्वितीय।

65 किग्रा भार वर्ग : साक्षी युद्धवीर अखाड़ा प्रथम, जानवी मदीना द्वितीय।

40 किग्रा भार वर्ग : तनीषा राठधना प्रथम, मानसी पुरखास द्वितीय।

35 किग्रा भार वर्ग : वंशु युद्धवीर अखाड़ा प्रथम, दिव्या बजरंग अखाड़ा द्वितीय।

45 किग्रा भार वर्ग : मानवी कुलदीप अकादमी प्रथम, अनु राठधना द्वितीय।

50 किग्रा भार वर्ग : पिंकी बजरंग अखाड़ा प्रथम, हन्नी गोहाना द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें