फोटो : सोनीपत के राजकीय विद्यालय,राजपुर में आयोजित खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान समूह नृ
- फोटो : Archive
गन्नौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 47 सरकारी स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उत्सव में विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, रागनी और हरियाणवी नाटक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह घणघस ने की। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना, डायट प्राचार्य सुजाता, डीपीसी कृष्णा खत्री, डिप्टी डीईओ सरिता मोर, बीआरसी आजाद सिंह दहिया सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।