फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीजी की 40 फीसदी सीटें खाली, यूजी में भी 30 प्रतिशत से ज्यादा दाखिले बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचने के बावजूद बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद भी विभिन्न कॉलेजों में करीब 35 से 40 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। ऐसे में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला शेड्यूल आगे नहीं बढ़ाया गया तो इस बार पीजी की बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं। वहीं, यूजी कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास 15 सितंबर तक अंतिम मौका है। यूजी में भी अब तक 30 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली हैं।

पीजी में सीटें भरने के लिए कॉलेजों की ओर से लगातार विद्यार्थियों से संपर्क किया गया और जागरूकता अभियान चलाए गए। पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया तो कॉलेज प्रशासन ने उनसे भी संपर्क साधा। इसके बाद ओपन काउंसलिंग के तहत 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले दिए गए। इसके बावजूद कक्षाएं शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


यूजी में 13,500 सीटें, 30 फीसदी से ज्यादा रिक्त
यूजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होने के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची और ओपन काउंसलिंग के जरिए दाखिले दिए गए। निर्धारित अवधि के बाद भी सीटें खाली रहने पर कॉलेजों ने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी। इसके बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी। जिले के कॉलेजों में यूजी की करीब 13,500 सीटें हैं, जिनमें अब भी 30 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क
हिंदू कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा गर्ग ने बताया कि पीजी दाखिले की निर्धारित अवधि शनिवार को पूरी हो गई। शेड्यूल में बदलाव नहीं हुआ तो प्रक्रिया समाप्त मानी जाएगी। यूजी में दाखिले के लिए 15 सितंबर तक अवसर है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें