फोटो 06: सोनीपत के श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी के पावन स्वरूप धारण करने वाले सारांश व
सोनीपत। श्री सेवा समिति महावीर दल की ओर से श्री हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान जी के पावन रूप धारण करने वाले सारांश व पंचम को विजयदशमी के उपलक्ष्य में श्रीराम व हनुमान की पूजा अर्चना के साथ 40 दिन का कठोर व्रत शुरू कराया गया।
प्रधान हरीश चावला ने बताया कि विजय दशमी का पावन पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। इस शुभ अवसर पर 31 अगस्त से 7 सितंबर तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में होना निश्चित हुआ है।
इसका शुभारंभ 31 अगस्त को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जायेगा और सचिव राजेश बजाज ने बताया कि 14 सितंबर को श्री सुंदरकांड पाठ के साथ सारांश व पंचम को मंदिर में बैठाया जाएगा।
15 सितंबर से रोजाना रात्रि 8.30 बजे से 10.30 बजे तक मंदिर में संकीर्तन किया जाएगा। 28 सितंबर को श्री हनुमान जी महाराज के भव्य स्वरूप की रिहर्सल की जाएगी। 2 अक्तूबर को श्री राम दरबार व श्री हनुमान जी महाराज के भव्य स्वरूप की विशाल शोभा यात्रा अन्य झांकियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर दशहरा मैदान तक पहुंचेगी।
इस दौरान सरपरस्त गुलशन छाबड़ा, नानक चंद गंभीर, केसर दास, ओम प्रकाश संदूजा, हंसराज, मनोहर डेंबला, आत्म भगत, ललित बत्रा, श्याम सुंदर, संजय पोपली, महेश सेतिया, अशोक जुनेजा, मोहित छाबड़ा मौजूद रहे।