फोटो 02: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में लगे शिविर के दौरान प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों का सम
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में रविवार को प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 45 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें 36 शिकायतों का समाधान किया गया। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि शिविर में नाम, मोबाइल नंबर व क्षेत्रफल कम या ज्यादा होने की त्रुटियां साथ ही साथ ठीक की जा रही हैं। विभाग के निर्देश अनुसार प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 1,97,757 प्रॉपर्टी हैं जिसमें से 62000 प्रॉपर्टी खाली हैं। मेयर राजीव जैन ने भी शिविर का निरीक्षण किया और लोगों को ज्यादा से ज्यादा शिविर का लाभ उठाने की अपील की।