सोनीपत। गांव ठरू स्थित सामुदायिक केंद्र में डाक विभाग की तरफ से चौपाल मेला लगाया। इसमें सोनीपत उपमंडल के शाखा डाकघरों की समीक्षा बैठक हुई। मौके पर 40 आधार अपडेट किए गए और 20 लोगों ने डाकघर बचत खाते खुलवाए।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल अंबाला परिमंडल सचिन किशोर ने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में डाक सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना व लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। डाक विभाग केवल पत्र व्यवहार तक सीमित नहीं है।
सरपंच संदीप कुमार के साथ ग्रामीणों ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मौके पर एडी अरुण गोयल, डाकघर अधीक्षक कृष्ण राणा, सहायक अधीक्षक महेश कुमार, एडीआई जयभगवान, आईपीओ पीजी सूर्य देव, परिमंडल सचिव अमन नरवाल भी मौजूद रहे।