फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 बिरादरी ने बदलाव और कांग्रेस की सरकार लाने का बनाया मन : हुड्डा

Wed, 01 May 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पहुंचने पर नामांकन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस उम्मीद
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव महज सत्ता का बदलाव नहीं देश और संविधान को बचाने की लड़ाई है। लोस चुनाव के परिणाम प्रदेश में कांग्रेस की अगली सरकार की नींव तैयार करेंगे। वर्तमान में प्रदेश की 36 बिरादरी ने हरियाणा में बदलाव और कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


वह बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के साथ सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी का नामांकन दाखिल करवाने के लिए पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के पास सबसे बड़ा हथियार उसका घोषणा पत्र और कल्याणकारी योजनाएं हैं। देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियां, किसानों को एमएसपी की गारंटी, महिलाओं को एक लाख सालाना, अनुसूचित जाति व पिछड़ों को जनसंख्या के अनुपात के अनुसार भागीदारी मिलेगी। हरियाणा में सरकार बनने पर 2 लाख से ज्यादा मेरिट के आधार पर समयबद्ध तरीके से पक्की नौकरियां दी जाएंगी। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम और बुजुर्गों को 6000 बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी। गरीबों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट आवंटन की योजना फिर से शुरू होगी। महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर और हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आलोचना करने की राजनीति नहीं करती। वह अपनी नीतियों का एक खाका भी जनता के सामने पेश कर रही है। भाजपा ने पेपर लीक, भर्ती घोटालों, अग्निवीर और कौशल निगम के जरिए जिन पढ़े-लिखे युवाओं को प्रताड़ित किया, उन युवाओं को कांग्रेस पेपर लीक से मुक्ति और योग्यता अनुसार 32 लाख पक्की नौकरियां देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें