फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदोन्नति के लिए 325 पुलिसकर्मियों ने दिया बी-1 टेस्ट

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के एसआरएम यूनिवर्सिटी, राई स्थित परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करने पहुंची पुलिस आयु - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा पुलिस में सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए रविवार को एसआरएम यूनिवर्सिटी, राई स्थित परीक्षा केंद्र पर बी-1 टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें जिले के 325 सिपाहियों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। निगरानी और सुचारू संचालन के लिए बाहरी परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह, पानीपत के एएसपी हर्षित गोयल और कुरुक्षेत्र के डीएसपी सिद्धार्थ मौजूद रहे।
पुलिस आयुक्त ने परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने और परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें