सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मंगलवार को स्कॉर्पियो से 32 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब के साथ चालक गांव सेहरी के अक्षय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हवलदार सुशील ने बताया कि बहालगढ़ रोड पर सीएनजी पंप के पास गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी सिद्धार्थ कॉलोनी के सामने सेक्टर-2 की सड़क से होकर दिल्ली की तरफ जाएगी। उसमें शराब लदी है। इस पर सिद्धार्थ कॉलोनी के सामने नाका लगा दिया।
इस दौरान वहां से गुजरी स्कॉर्पियों को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से अंग्रेजी व देसी शराब की 32 पेटियां मिलीं। चालक अक्षय से उसके कागज मांगे गए तो नहीं दे सका। थाना सेक्टर-27 में आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। जांच कर रहे एएसआई प्रदीप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद