फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर सीएम फ्लाइंग ने रातभर खंगाले होटल, स्थानीय पुलिस ने तडक़े चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने रातभर खंगाले होटल, पुलिस ने अलसुबह चलाया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा के प्रबंध के लिए रविवार को रातभर सीएम फ्लाइंग की टीम ने डीएसपी अजीत के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न होटलों, रेस्त्रां व धर्मशालाओं की जांच की गई। इस दौरान मामा-भांजा के पास स्थित होटल में चेकिंग के दौरान आईडी के नाम पर जमा कराई फोटो कॉपी में नाम व पता साफ नहीं होने पर होटल मालिक को फटकार लगाई गई। टीम ने मुरथल के ढाबों पर भी सर्च अभियान चलाया।
डीएसपी मुख्यालय मुकेश जाखड़ के नेतृत्व में अलसुबह सिटी थाना पुलिस ने शहर की ईदगाह कॉलोनी, सुंदर सांवरी कॉलोनी व जटवाड़ा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बारीकी से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सीएम फ्लाइंग अजीत के नेतृत्व में दस्ता शहर के होटल व रेस्त्रां में पहुंचा। इस दौरान वहां बारीकी से जांच की गई। टीम ने सभी होटल में रूक हुए लोगों के रिकार्ड को खंगाला। डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही सहन नहीं होगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम का सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। डीएसपी मुख्यालय मुकेश जाखड़ ने कहा कि लोगों को सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें