फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेश के 282 स्कूलों को पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे 1.63 करोड़ रुपये

Tue, 28 Jan 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत चयनित किए गए प्रदेश के 282 स्कूलों को पुरस्कार स्वरूप 1.63 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। इसमें प्रदेश के 22 जिलों के 119 खंडों के 238 स्कूल और जिलास्तर पर 44 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें सोनीपत के 16 स्कूलों को पुरस्कार स्वरूप नौ लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी। विभाग के निर्देशानुसार यह राशि विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास, स्कूलों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के बाद स्कूलों का चयन करने के लिए खंडस्तर पर समिति गठित की गई थी। इसमें शामिल सदस्यों ने स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी थी। इसका गत दिनों परिणाम जारी कर दिया था। राजकीय स्कूलों में बेहतर रख-रखाव के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले खंड व जिलास्तर पर एक-एक प्राथमिक व एक-एक माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया था। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप राशि जारी की जाएगी।

इन निर्देशों का करना होगा पालन
- सभी प्रकार का खर्च सरकार की हिदायतों व नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से करना होगा।
- खर्च स्वीकृत बजट व्यवस्था के अंदर ही रहेगा।
- यह राशि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 10 दिन के अंदर ड्रा करके पुरस्कार के तौर पर वितरित करनी होगी।
- पुरस्कारों के रूप में प्रदान की जाने वाली राशि का उपयोग केवल विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास और विद्यालय के ढांचागत विकास पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वीकृत राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र एक माह के अंदर निदेशालय को भिजवाना होगा।

किस जिले के स्कूलों को कितनी राशि मिलेगी

जिला स्कूल राशि

अंबाला 14 08 लाख रुपये

भिवानी 16 09 लाख रुपये

चरखी दादरी 08 05 लाख रुपये

फरीदाबाद 06 04 लाख रुपये

फतेहाबाद 14 08 लाख रुपये

गुरुग्राम 10 06 लाख रुपये

हिसार 20 11 लाख रुपये

झज्जर 12 07 लाख रुपये

जींद 16 09 लाख रुपये

कैथल 14 08 लाख रुपये

करनाल 14 08 लाख रुपये

कुरुक्षेत्र 12 07 लाख रुपये

महेंद्रगढ़ 12 07 लाख रुपये

नूंह 12 07 लाख रुपये

पलवल 10 06 लाख रुपये

पंचकूला 10 06 लाख रुपये

पानीपत 12 07 लाख रुपये

रेवाड़ी 12 07 लाख रुपये

रोहतक 12 07 लाख रुपये

सिरसा 16 09 लाख रुपये

सोनीपत 16 09 लाख रुपये

यमुनानगर 14 08 लाख रुपये

कुल 282 1.63 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें