फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौकायन के 27 खिलाड़ी व कोच सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के गन्नौर में भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स क्लब के नौकायन खिलाड़ियों को सम्मानित करते - फोटो : samvad
विज्ञापन
गन्नौर। गांव आहुलाना स्थित भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स क्लब के नौकायन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में आयोजित खेल महाकुंभ में क्लब के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर ऑल ओवर विनर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं फिलीपींस में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्लब के 13 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने कार्यालय में वीरवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान 27 खिलाड़ी और कोच बिजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। भीम अवॉर्डी कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 खिलाड़ियों ने फिलीपींस में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। हिमांशु खासा, कुनाल, यश, सचिन कुमार जैसे क्लब की पहचान बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें