फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 26 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 08 Mar 2026 05:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मोहाना की पंजाबी चौपाल में आयोजित शिविर में में रक्तदान करते युवा। स्रोत : ट्रस्ट 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और गांव मोहाना ने मिलकर पंजाबी चौपाल में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 26 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि डॉ. स्वीटी कौशिक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल सोनीपत के रक्तकोष की टीम और जिला रेडक्रॉस के सहयोग से आयोजित शिविर में शासन शर्मा ने 20वीं और सुधीर बैरागी ने 17वीं बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं को मोहाना के सरपंच नरेंद्र मेहला व सन्नी मेहला ने प्रमाणपत्र भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर मां भारती ग्रुप के संस्थापक व ट्रस्टी प्रेम गौतम, सुधीर बैरागी, शासन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें