सोनीपत। उत्तर रेल मंडल ने सोनीपत के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक 26 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया है। संत निरंकारी मिशन की ओर से भोड़वाल माजरी के पास 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक 78वां अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एक्सप्रेस ट्रेन के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट के ठहराव को मंजूरी दी है।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज 28 सितंबर को समागम सेवा का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद भोड़वाल माजरी में विभिन्न प्रदेशों की संगत का आवागमन शुरू हो जाएगा। समागम को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए देशभर के अलग-अलग प्रदेशों से संगत यहां आकर एक माह तक निष्काम भाव से सेवारत रहती हैं।
महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक व तमिलनाडु जैसे राज्यों से संगत सेवा कार्यों के लिए समागम स्थल पर पहुंचेगी। करीब 600 एकड़ में फैले समागम स्थल पर लाखों की तादाद में पहुंचने वाली संगत के लिए रहने, खाने-पीने व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विभिन्न भाषा, वेशभूषा, जाति-धर्म व संस्कृति का होगा संगम
समागम में देशभर के विभिन्न प्रदेशों से विभिन्न भाषा, वेशभूषा, जाति-धर्म व संस्कृति का संगम दिखाई देगा। ऐसे में रेलवे ने आम्रपाली, गीता जयंती, जनशताब्दी, जम्मू मेल, संभलपुर व जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित अप-डाउन की 26 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव निश्चित किया है ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इन ट्रेनों का अप-डाउन रूट पर होगा ठहराव
-15708-15707
आम्रपाली एक्सप्रेस
-11842-11841
गीता जयंती एक्सप्रेस
-18102-18101
मुरी एक्सप्रेस
-18310-18309
जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस
-12926-12925 पश्चिम एक्सप्रेस
-20808-20807 हीराकुंड एक्सप्रेस
-22686-22685 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-12414-12413 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12058-12057
जनशताब्दी एक्सप्रेस
-12472-12471 स्वराज एक्सप्रेस
-12474-12473 सर्वाेदया सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12476-12475 हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12478-12477 जामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-20434-20433 जम्मू मेल
-14680-14679 इंटरसिटी एक्सप्रेस
-12716-12715 सचखंड एक्सप्रेस
-12484-12483 अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12218-12217 केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-12498-12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
-22430-22429 पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-14507-14508 फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
-12445-12446 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-22451-22452 चंडीगढ़-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12449-12450 गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-11905-11906 होशियारपुर एक्सप्रेस
-22401-22402 उधमपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस
रेलवे ने समागम को लेकर विभिन्न अप-डाउन रूट की 26 एक्सप्रेस ट्रेन का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव करने का निर्णय लिया है ताकि समागम में आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को फायदा मिलेगा।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे