फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 251 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन

Thu, 02 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के गांव चिटाना स्थित सिद्धपीठ श्रीदेवी चिटाना वाली माता मंदिर में पूजन के बाद क
विज्ञापन
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित सिद्धपीठ श्रीदेवी चिटाना वाली माता मंदिर परिसर में बुधवार को नवमी पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। सुबह आचार्य पूर्णानंद के सानिध्य में आचार्य रामकुमार शास्त्री, सुनील शास्त्री व विद्वान मंडली के सानिध्य में वेदी पूजन कर सामूहिक रूप से हवन कर आहुति डाली गई।
विज्ञापन

मां दुर्गा का सप्तशती पाठ कर नवमी की कढ़ाई कर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया। 251 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराने के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया। आचार्य रामकुमार शास्त्री ने बताया कि मां दुर्गा का नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री भक्तों को अष्टसिद्धि व नवनिधि प्रदान करने वाला है।
मां सिद्धिदात्री की कृपा पाने के लिए 10,000 निर्माण मंत्र जांच बेहद प्रभावी साधना माना गया है। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुहाड़, सुरजीत, महावीर, हरबीर, देवेंद्र, रणधीर, ज्ञानेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें