फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराड़ के युवक की हत्या के मामले में 16 साल से फरार 25 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्या के मामले में पैरोल लेकर भागने के बाद एसटीएफ की टीम की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। एसटीएफ की टीम ने हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद 16 साल से फरार चल रहे 25000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव कुराड़ का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ विनय उर्फ बीना है। उसने वर्ष 1999 में अपने गांव के ही वीरेंद्र की सामान्य अस्पताल के पास सिटी थाना क्षेत्र में हत्या कर दी थी। पैरोल लेकर भागने के बाद वह दिल्ली में नाम बदलकर फ्लैट लेकर रह रहा था और शेयर मार्केट में काम करता था। वह रोहतक और सोनीपत के दो अन्य मामलों में भी वांछित था।
विज्ञापन

गांव कुराड़ के रहने वाले वीरेंद्र की 7 मार्च, 1999 में सोनीपत सिविल अस्पताल के पास सिटी थाना क्षेत्र में हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप उसके गांव के ही वीरेंद्र उर्फ बीना पर लगा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा मिलने के बाद वीरेंद्र उर्फ बीना वर्ष 2004 में पैरोल पर आया। उसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसके बाद मुरथल थाना में 30 अक्तूबर को पैरोल जंप करने के आरोप में जेल अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी पर वर्ष 2007 में रोहतक के सांपला में शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बावजूद वह पकड़ में नहीं आ सका। अब एसटीएफ को सूचना मिली कि वह दिल्ली में वीरेंद्र उर्फ विनय उर्फ बीना के नाम से जगह बदलकर रह रहा है। उसने दिल्ली में कई फ्लैट ले रखे हैं। जिनके किराए से होने वाली आमदनी से उसका खर्च चलता है। इसके साथ ही उसने शेयर मार्केट का काम कर लिया था। आरोपी वीरेंद्र ने दाढ़ी बढ़ाकर अपना चेहरा बदल लिया था। उसने अपना नाम भी बदल लिया था। वह विनय व बीना बनकर रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पैरोल लेकर भागने के बाद शातिर वीरेंद्र ने काफी समय तक अपने रिश्तेदारों तक से संपर्क खत्म कर लिया था। उसके बाद उसने गांव से परिवार को भी बुला लिया। उसके परिवार के मोबाइल नंबर से रिश्तेदारों से लगातार संपर्क किया जा रहा था। उसी आधार पर हम उस तक पहुंच पाए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें