फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कनाडा भेजे गए 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फूड, किसानों को मिलेगा निर्यात का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। गांव अटेरना से कनाडा के लिए 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फूड उत्पादों की खेप भेजी गई है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की मदद से अटेरना फूड्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने एक अक्तूबर को यह निर्यात किया। 2295 डिब्बों में भेजे गए उत्पादों की कुल कीमत 35,140 कनाडाई डॉलर बताई गई है।
विज्ञापन


निर्यात की गई खेप में हरे मटर, मिश्रित सब्जियां, मटर एवं गाजर, स्वीट कॉर्न और समोसा शामिल हैं। निर्यात करने वाली इकाई को एपीडा की वित्तीय सहायता योजना के तहत सहयोग मिला है। एफपीओ के माध्यम से किए गए इस निर्यात से आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिलने से किसानों के लिए निर्यात आधारित मूल्य श्रृंखला से जुड़ने के अवसर बढ़ सकते हैं।

एपीडा के अनुसार एफपीओ और एफपीसी के माध्यम से कृषि उत्पादों को प्रसंस्करण तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने से किसान समूहों और खाद्य उत्पादकों की वैश्विक खरीदारों तक पहुंच मजबूत होती है। इससे निर्यात मूल्य श्रृंखला में उनकी भागीदारी बढ़ाने के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन


एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने निर्यातकों और संबंधित हितधारकों को बधाई दी। उन्होंने एफपीओ आधारित निर्यात को किसानों और खाद्य उत्पादकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें