फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 2.36 लाख मतदाता नहीं मिले, 9.85 लाख का सत्यापन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में मतदाता सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिले के 1,291 मतदान केंद्रों पर दर्ज 12.22 लाख मतदाताओं में से 9.85 लाख मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया है, जबकि 2.36 लाख मतदाता सत्यापन के दौरान अपने पते पर नहीं मिले हैं। निर्वाचन विभाग ने ऐसे मतदाताओं को अनकलेक्टेबल श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने जिलेभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। इस दौरान कई मतदाता लंबे समय से अपने पते पर नहीं मिले, कुछ दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके थे, जबकि कुछ सत्यापन के समय उपलब्ध नहीं हो सके।
अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र और वास्तविक मतदाताओं के नाम ही सूची में शामिल रहें।
31 जुलाई को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची
अंतिम दिन शाम छह बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 12 लाख 22 हजार 215 मतदाताओं में से 9 लाख 85 हजार 441 के एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) बीएलओ द्वारा डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं 2 लाख 36 हजार 774 मतदाताओं के फॉर्म विभिन्न कारणों से एकत्र नहीं हो सके।
विज्ञापन

वर्जन
31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 30 अगस्त तक पात्र नागरिक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन संबंधी दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन


नेहा सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें