फोटो : सोनीपत के प्रेम टीला कम्युनिटी सेंटर में लगे शिविर के दौरान नगर निगम कर्मचारियों को दस्त
- फोटो : akhnoor news
सोनीपत। नगर निगम की ओर से शहर में लोगों की सुविधा के लिए पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए शिविर लगाया गया। वार्ड तीन में प्रेम टीला कम्युनिटी सेंटर में, वार्ड 18 से 20 के लोगों के लिए सेक्टर-23 स्थित दमकल में शिविर लगाया। दोनों शिविर के माध्यम से 225 लोगों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए।
विशेष शिविर के तीसरे दिन वार्ड तीन में कुल 30 लोगों ने अपने पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध करवाने के लिए दस्तावेज जमा करवाए। वार्ड 18 से 20 में रहने वाले 195 लोग अपने दस्तावेज जमा करवाने पहुंचे। निगम अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल शिविर के माध्यम से लोगों के दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं।
निगम ने पेयजल कनेक्शन वैध करवाने के लिए 1050 रुपये व सीवर कनेक्शन वैध करवाने के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया है। 31 जनवरी को वार्ड चार में दिल्ली कैंप कम्युनिटी सेंटर में यह अभियान संपन्न होगा।