फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आचार संहिता उल्लंघन की 224 शिकायतें आईं, 24 सही नहीं मिली

Thu, 23 May 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक कराने का प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को ज्यादा से ज्यादा सी-विजिल एप के बारे में जागरूक किया गया। जिससे वह चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन से संबंधित जानकारी इस एप के जरिए सीधे चुनाव आयोग को की जा सके। जिले में अब तक सी-विजिल एप पर 224 शिकायत दर्ज कराई गई। इनमें ज्यादातर शिकायतें दीवार पर पहले से लगे पोस्टर व बैनर को लेकर सामने आई हैं, जिन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमों की तरफ से इनको हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सी-विजिल एप पर अब तक आचार संहिता उल्लंघन की 224 शिकायतें दर्ज की चुकी है। जिसमें से जिला प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज होने के 100 मिनट के अंदर 200 शिकायतों का निपटारा किया गया। साथ ही 24 शिकायतें सही नहीं मिली। इस एप के जरिए शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख निर्धारित करते ही चुनाव आचार संहिता लागू कर दी थी। लोगों से अपील की गई कि वह 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। सी-विजिल एप के जरिए आम लोग आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन संबंधी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें