फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर में 223 बीएलओ करेंगे मतदाताओं का सत्यापन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में प्रेसवार्ता करते एसडीएम प्रवेश कादियान। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 15 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान गणना प्रपत्र भरवाने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम प्रवेश कादियान ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि गन्नौर क्षेत्र के 223 मतदान केंद्रों पर 223 बीएलओ और 24 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इस दौरान मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थीकरण का कार्य भी किया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए उपमंडलीय परिसर गन्नौर में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। एसडीएम ने आमजन और राजनीतिक दलों से अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें