फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरमानी परिवार के नौ प्रतिष्ठानों पर सर्वे कर 31 घंटे बाद लौटी आयकर विभाग की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
विरमानी परिवार के नौ प्रतिष्ठानों पर सर्वे कर 31 घंटे बाद लौटी आयकर विभाग की टीमें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर में भाजपा नेता गुलशन विरमानी और नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी के परिवार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीमों का सर्वे लगातार 31 घंटे तक जारी रहा। विभाग की अलग-अलग छह टीमों ने उनके नौ प्रतिष्ठानों पर जांच की। टीमों में शामिल 108 कर्मचारी रातभर रिकार्ड को खंगालते रहे। शहर के बरोदा रोड पर आरा के बाहर विरमानी समर्थक एकत्रित हुए तो पुलिस ने उन्हें वहां से जाने को कह दिया।
भाजपा समर्थित नगर परिषद गोहाना की चेरयपर्सन रजनी विरमानी के परिवार के सदस्य भाजपा के पदाधिकारी भी हैं। उनके जेठ गुलशन विरमानी वर्तमान में भाजपा की गोहाना हलका की निगरानी कमेटी के अध्यक्ष हैं। विरमानी परिवार का गोहाना शहर में मुख्य रूप से लकड़ी का व्यापार है। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठान भी चल रहे हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आयकर विभाग की कई टीमें प्राइवेट गाड़ियों में गोहाना पहुंचीं और एक साथ विरमानी परिवार के अलग-अलग बने प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू की थी। टीम ने उनके छह आरा मशीनों के साथ सीमेंट व सरिया दुकानों पर भी जांच की। जांच के बाद सभी टीम वीरवार को शाम 6 बजे वापस लौट गई। टीमों के साथ झज्जर पुलिस के कर्मचारी भी थे। दूसरे दिन भी लगातार सर्वे जारी रखने के दौरान आयकर विभाग की टीम ने पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। टीम सदस्यों से बातचीत का प्रयास किया तो उन्होंने बातचीत से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे को आई टीम, नहीं मिली कोई कमी
आयकर विभाग की टीमों के जाने के बाद पूर्व पार्षद इंद्रजीत विरमानी से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की टीमों को कोई कमी कहीं नहीं मिली। उन्होंने माना कि टीम जांच के लिए अपने साथ अनेक कागजात ले गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी रिकार्ड के बारे में आयकर विभाग की टीम को जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें