फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों को चलवाने की मांग को लेकर छात्र एकता मंच का बस अड्डे पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसें चलवाने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में बसों का रात्रि ठहराव बंद करने के बाद कई रूट पर उनको चला दिया है, जबकि कई रूटों पर अभी तक उनको चलाया नहीं गया है। ऐसे ही रूटों पर बसों को फिर से चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को छात्र एकता मंच के बैनर तले छात्रों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने जीएम जोगेंद्र सिंह रावल से मुलाकात कर रोडवेज बसों को दोबारा चालू कराने की मांग की। इस पर जीएम ने रोडवेज बसों को चलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छात्र एकता मंच के उपाध्यक्ष सचिन ने बताया कि 30 नवंबर को परिवहन विभाग के एसीएस के आदेश के बाद ग्रामीण रूट पर रात्रि ठहराव के लिए जाने वाले 40 से ज्यादा बसों को बंद कर दिया गया था। लोगों के हंगामे के बाद कुछ चुनिंदा रूटों पर बसों को चालू कर दिया। लेकिन उसके बाद भी बोहला, सरगथल, सलीमपुर, ट्राली, रोलद व सिटावली गांव में रात्रि ठहराव के लिए अभी भी बसों को नहीं भेजा जा रहा। जिससे उन्हें सोनीपत के शिक्षण संस्थानों में आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर रोडवेज जीएम जोगेंद्र सिंह रावल ने बसों को जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने कहा कि अगर बसों को चालू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान योगेश, साहिल, सोनू, आशीष, रोहित, दिनेश, देवेंद्र, सचिन, कमल, अनिल, सुनील, अनूप, अंकित, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें