फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो पूरी तरह से बंट चुकी, हमारे संपर्क में एक भी नेता नहीं: सुभाष बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो पूरी तरह से बंट चुकी, हमारे संपर्क में एक भी नेता नहीं: सुभाष बराला
विज्ञापन

-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देवीलाल के लोकलाज से लोकराज चलाने की बात को इनेलो में कोई नहीं अपना सका
-पूर्व सीएम हुड्डा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पाल रखे थे प्रापर्टी डीलर, जमीनों में करते थे खेल
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि इनेलो पूरी तरह से बंट चुकी है। उनके संपर्क में कोई इनेलो नेता अभी तक नहीं आया है। देवीलाल के लोकलाज से लोकराज चलाने की बात को इनेलो में कोई नहीं अपना सका। सुभाष बराला बरोदा में विकास रैली के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल कहते थे कि लोकराज, लोकलाज से चलता है, लेकिन इनेलो के किसी भी नेता ने इस बात को नहीं अपनाया। अब यह अपनी लोकलाज नहीं बचा सकते तो जनता का क्या भला करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो को ए, बी, सी, डी कहा जा सकता है। पूर्व सीएम हुड्डा पर टिप्पणी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार में में प्रॉपर्टी डीलर पाल रखे थे, जिन्हें किसानों की जमीन सेक्शन 4 व 6 लगाकर उन्हें सस्ते दामों में बेचने का काम किया था। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सवाल का जवाब दिया कि वह कहते हैं भाजपा ने कोई बड़ा प्लांट नहीं लगाया। जबकि हुड्डा राज में जितने भी बिजली के प्लांट लगे, हरियाणा प्रदेश के लोगों को एक भी यूनिट बिजली नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें