खंड स्तरीय कल्चरल फेस्टिवल में मुरथल अड्डा स्कूल अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार को आयोजित खंड स्तरीय कल्चरल फेस्टिवल में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमे मुरथल अड्डा स्कूल अव्वल रहा। फेस्टिवल में विजेता स्कूलों को पुरस्कृत किया गया।
खंड स्तरीय कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन मंगलवार को डीईओ जिले सिंह शर्मा की अध्यक्षता में सेक्टर-15 स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम को दो वर्गों में आयोजित किया गया। सीनियर वर्ग में ग्रुप डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा प्रथम, बड़वासनी द्वितीय, सोलो डांस में मुरथल अड्डा स्कूल प्रथम, बड़वासनी द्वितीय व भटगांव तृतीय स्थान पर रहा। समूहगान में मुरथल अड्डा प्रथम, बड़वासनी द्वितीय, सांक्षी प्रतियोगिता में मुरथल अड्डा प्रथम, भटगांव द्वितीय, लघु नाटिका में मुरथल अड्डा प्रथम, भटगांव द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में समूह नृत्य में मुरथल अड्डा प्रथम, जुआं द्वितीय, एकल नृत्य में मुरथल अड्डा प्रथम, जुआं द्वितीय, समूहगान में मुरथल अड्डा प्रथम, बड़वासनी द्वितीय, रागिनी में मुरथल अड्डा प्रथम, बड़वासनी द्वितीय स्थान पर रहा। सांक्षी में मुरथल अड्डा प्रथम, माछरी द्वितीय, लघु नाटिका में भदाना प्रथम, ककरोई द्वितीय स्थान पर रहा। इस दौरान कार्यक्रम की जिला संयोजक संतोष राठी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।