फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने पर ही बरसीम व जई के बीज पर मिलेगी सब्सिडी, साइट पर आवेदन करने का ऑप्शन तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करने पर ही बरसीम और जई के बीज पर मिलेगी सब्सिडी, साइट पर आवेदन करने का ऑप्शन तक नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को ही सरकारी दुकानों से सब्सिडी पर पशुचारे के लिए बरसीम व जई का बीज मिलेगा, लेकिन कृषि विभाग की साइट पर आवेदन करने का ऑप्शन तक नहीं है। सरकार ने 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक सप्ताह पहले आदेश जारी किए थे। उसके एक सप्ताह बाद भी न तो सरकारी दुकानों पर बरसीम व जई का बीज पहुंचा और न ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए साइट पर ऑप्शन मिला। जिससे किसान कृषि अधिकारियों व सरकारी दुकानों पर चक्कर काटने व बाजार से महंगे दामों पर बरसीम व जई का बीज खरीदने के लिए मजबूर हैं।
रबी सीजन में पशुचारे बरसीम व जई की बिजाई का सीजन आ चुका है। सरकार की ओर से सब्सिडी पर बरसीम व जई का बीज किसानों को उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। सब्सिडी पर बरसीम व जई का बीज विभाग की साइट पर 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को ही मिलेगा। लेकिन साइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑप्शन ही नहीं है और न ही सरकारी दुकानों पर बरसीम व जई का बीज पहुंचा। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान बाजार से महंगे दामों पर बरसीम व जई का बीज खरीदने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

-------
50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाना है 225 क्विंटल बीज
विभाग की ओर से हरियाणा कृषि विकास निगम के बीज वितरण केंद्रों पर जिले में 120 क्विंटल बरसीम व 105 क्विंटल जई का बीज उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को इन केंद्रों से सब्सिडी पर बीज दिया जाना है। लेकिन साइट पर न तो बीज लेने के लिए आवेदन का ऑप्शन है और न ही बीज वितरण केंद्रों पर बीज पहुंचा। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-------
सरकारी दुकान पर बीज नहीं मिलने पर किसानों ने जताया रोष
बीज मार्केट में सरकारी दुकान पर गांव चटिया औलिया निवासी कर्मबीर व खेड़ी गुज्जर निवासी बिल्लू पहलवान सहित अन्य किसान पहुंचे। वहां उन्होंने सब्सिडी पर बीज न मिलने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराने का दावा कर रही है। लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए न तो ऑप्शन है और न ही सरकारी दुकान पर बरसीम व जई का बीज पहुंचा।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की साइट पर बरसीम व जई का बीज खरीदने को ऑनजलाइन आवेदन करने का ऑप्शन नहीं है। जिससे किसानों को परेशानी आ रही है। अगले दो दिन में बीज वितरण केंद्रों पर बीज के पैकेट पहुंच जाएंगे।
- डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उप निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें