सोनीपत। नाबालिगों के साथ यौन अपराध की घटनाओं को लेकर रक्षक सेना हरियाणा समेत 15 संस्थाओं ने सोमवार को एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने नाबालिगों की सुरक्षा के लिए महिला आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने समेत 21 सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।
रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने बताया कि ज्ञापन के साथ राई, कुंडली, बहालगढ़, मोहाना और शहर थाना क्षेत्र से संबंधित सात एफआईआर की प्रतियां भी प्रशासन को दी गईं।
संगठनों ने साइबर क्राइम सेल से अश्लील वेबसाइट, एप और आपत्तिजनक विज्ञापनों को चिह्नित कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने और प्रतिबंध लगाने की मांग की। ज्ञापन में मामलों में 30 दिन में चालान पेश करने, किरायेदारों और ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों का 15 दिन में डिजिटल सत्यापन करने और प्रवासी परिवार रजिस्टर तैयार करने का सुझाव दिया गया।
इसके अलावा शाम पांच से रात नौ बजे तक महिला पुलिस की गश्त बढ़ाने, जीरो एफआईआर की व्यवस्था, बीओसीडब्ल्यू पंजीकरण और व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू करने समेत अन्य सुझाव दिए गए। संगठनों ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर बेटी बचाओ महापंचायत करने की बात कही।
इन संस्थाओं ने दिया सहयोग
जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, सिविल सोसाइटी हरियाणा, रक्षक सेना हरियाणा, जन सेवा परिषद, अखंड हिंदू परिषद, शिव सेना सोनीपत, रामराज सेवा समिति, समाज कल्याण शिक्षा समिति, स्ट्रीट लाइफ एनजीओ, बेटी बचाओ मोर्चा, राहगीर सुरक्षा परिषद, मां आदि शक्ति धाम और गो रक्षा विंग सोनीपत समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोटो: सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च निकालकर लघु सचिवालय जाते किसान। संवाद- फोटो : credit
फोटो: सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च निकालकर लघु सचिवालय जाते किसान। संवाद- फोटो : credit
फोटो: सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च निकालकर लघु सचिवालय जाते किसान। संवाद- फोटो : credit