फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पराली जलाने पर रोक लगाने क लिए 153 गांवों में बनाए 21 कलस्टर

Sat, 14 Oct 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। धान की कटाई जोरों पर है। जिन गांवों में धान की कटाई उपरांत फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं के ज्यादा होने के अंदेशा है उन 153 गांवों के लिए 21 क्लस्टर बनाए गए है। इन गांवों में निगरानी व कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 14 अक्तूबर को उपमंडल सोनीपत में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री) सोनीपत समीर यादव को, उपमंडल गन्नौर में खनन एवं भूगर्भ विज्ञान अधिकारी सोनीपत अनिल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 15 अक्तूबर को उपमंडल सोनीपत में जिला मत्स्य पालन अधिकारी सोनीपत कश्मीर सिंह तथा उपमंडल गन्नौर में जिला बागवानी अधिकारी राकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं राई ब्लॉक के चार क्लस्टर में कृषि विभाग के बीएओ अमरजीत, सोनीपत व खरखौदा ब्लाॅक में कृषि विभाग के बीएओ रविन्द्र, गन्नौर ब्लॉक तथा कथूरा ब्लॉक के लिए कृषि विभाग से आनंद श्योराण, मुंडलाना में कृषि विभाग के बीएओ रामधन, गोहाना ब्लॉक में कृषि विभाग के टीए विपिन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने क्लस्टर
ब्लॉक गांव क्लस्टर
गन्नौर 41 8

राई 20 4

सोनीपत 41 4

मुंडलाना 16 2

गोहाना 17 2

खरखौदा 10 1

कथूरा 8 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें