फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध काॅलोनियों में प्लाटिंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 14 Oct 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28. नगर योजनाकार के अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर व साथ में तहसीलदार
विज्ञापन
गन्नौर। अवैध कॉलोनियों में हो रही प्लाॅटिंग को रोकने के लिए एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में नगर योजनाकार और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि डिवाइन सिटी के पास, बेगा रोड पर प्लाइवुड फैक्टरी के निकट हो रही अवैध प्लाॅटिंग को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही काॅलोनियों में हो रहे अवैध निर्माणों को गिराया जा रहा है। कॉलोनाइजरों पर मुकदमे भी दर्ज करवाए जा रहे हैं। एसडीएम ने निर्देश दिए कि टीम शहर में सर्वे कर नियमित रूप से उन्हें रिपोर्ट दें। इस मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

नहीं होने दी जाएगी रजिस्ट्री

जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से जिन काॅलोनियों में नोटिस जारी किए जा रहे हैं, उनके खसरा नंबरों को गन्नौर राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करवाने के लिए भी भेजा जा रहा है। राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड में दर्ज होने के बाद इन जगहों पर रजिस्ट्री नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन


बेगा-दातौली रोड पर अवैध काॅलोनी में की तोड़फोड़

जिला नगर योजनाकार के जेई सुमित लोहान ने एसडीएम को बताया कि टीम ने बेगा-दातौली रोड पर 4 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलवाया। काॅलोनी में काॅलोनाइजरों की ओर से कच्चे रास्तों का अवैध रूप से निर्माण किया गया था। जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है।

तोड़फोड़ व मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हो रहा निर्माण

बैठक के दौरान सामने आया कि बेगा रोड पर प्लाइवुड फैक्टरी के निकट हो रही अवैध प्लाॅटिंग के मामले में जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से पहले भी नोटिस जारी करने के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा चुकी है। काॅलोनाइजर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है, लेकिन अब फिर से इसमें प्लाॅटिंग की जा रही है। प्लाॅटों की नींव का निर्माण भी किया जा चुका है। एसडीएम ने संबंधित काॅलोनाइजर के खिलाफ दोबारा मुकदमा दर्ज करवाने के साथ अवैध निर्माण गिराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें