फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना टायफाइड से बीमार छात्र के टेस्ट में आए कम नंबर, शिक्षिका की पिटाई से फटा कान का पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। टायफाइड से एक महीना बीमार रहकर छात्र स्कूल पहुंचा तो उसे मासिक टेस्ट देना पड़ा, जिसमें उसके कम नंबर आए। मासिक टेस्ट में कम नंबर आने के कारण ही शिक्षिका ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। छात्र की पिटाई करने के बाद शिकायत करने पर धमकी तक दी गई। अब परेशानी ज्यादा होने पर छात्र ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। छात्र के परिजनों ने शनिवार को गोहाना रोड पुलिस चौकी पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, जिसपर पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जमालपुरा स्थित खटीक बस्ती में रहने वाले तुलसी ने बताया कि उसका बेटा यश गोहाना रोड स्थित एक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। उसका बेटा टायफाइड होने के कारण एक महीना स्कूल नहीं जा सका था। जिसके उपचार के सभी कागज उसकी क्लास टीचर के पास जमा करा दिए गए थे। टायफाइड ठीक होने के बाद उसका बेटा दोबारा स्कूल जाने लगा, जहां एसएसटी का मासिक टेस्ट कराया गया। एक महीना बीमार रहने के कारण टेस्ट में यश के 15 में से केवल 5 ही नंबर आए। जिस पर शिक्षिका ने सोमवार को यश की पिटाई कर दी। पिटाई में यश को दाएं कान पर थप्पड़ भी मारे, जिसके बाद से उसे सुनना बंद हो गया। उसने शिक्षिका को इसकी जानकारी दी तो उसने किसी से शिकायत करने पर धमकी दी। जिस पर यश डर गया और परिजनों से कुछ नहीं बताया। उसे मंगलवार शाम कान में ज्यादा दर्द होने पर परिजनों को इस बारे में बताया। परिजनों ने स्कूल की प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की, जहां शिक्षिका को बुलाया गया। शिक्षिका ने पहले बच्चे का इलाज कराने की बात कही और उसने शनिवार को बच्चे के परिजनों पर ही मानहानि का केस दर्ज करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद शनिवार को पिता ने गोहाना रोड पुलिस चौकी पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। जिसपर पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया और मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन-
छात्र की पिटाई करने की शिकायत मिली है, जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सुखबीर, चौकी इंचार्ज, गोहाना रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें