फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने शुरू की बीडीपीओ की जांच, ग्राम सचिवों ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने शुरू की बीडीपीओ की जांच, ग्राम सचिवों ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। एसडीएम सुभीता ढाका ने गोहाना के बीडीपीओ के खिलाफ ग्राम सचिवों द्वारा की गई शिकायत की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने शिकायतकर्ता सभी ग्राम सचिवों को अपने कार्यालय में बुलाया और उनके बयान लिए। गोहाना खंड की महिला पंचायत सचिव समेत खंड के सभी ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ पर अभद्र व्यवहार करने के साथ ही बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया था। इस बारे में उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

एसडीएम सुभीता ढ़ाका ने सोमवार को बीडीपीओ जगबीर दलाल के खिलाफ शिकायत करने वाले ग्राम सचिवों को अपने कार्यालय में बुलाया और उनके द्वारा की गई शिकायत पर जांच शुरू की। ग्राम सचिव एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेद सिंह ने बताया कि यूनियन के सभी सदस्यों के अलावा खंड के सरपंचों ने भी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पर कई आरोप लगाए थे। एसडीएम सुभीता ढाका ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा ग्राम सचिवों व महिला कर्मचारियों ने बीडीपीओ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसी मामले की जांच की जा रही है। अभी जांच का काम चल रहा है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें