फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एजेंसी के 200 कर्मी निपटाएंगे बिजली समस्या, दो शिकायत केंद्र भी शुरू

Sat, 01 Aug 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बिजली निगम कार्यालय से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक निखिल मदान,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही बिजली किल्लत से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अंबुजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। अब एजेंसी के दो सौ कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण करेंगे।
विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने शनिवार को कबीरपुर में शुभारंभ किया। उन्होंने बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में शहर की बिजली आपूर्ति, मरम्मत व रख-रखाव कार्य का रिबन काटा।
विज्ञापन

सिटी उपमंडल और इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल के नए बिजली सुविधा केंद्रों का उद्घाटन किया गया। एम/एस अंबुजा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दोनों उपमंडलों में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्य शुरू किए। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से 14 बाइक और 6 चार पहिया सेवा वाहन रवाना किए गए।
दो हाइड्रा युक्त ट्रैक्टरों को भी हरी झंडी दिखाई गई। नई व्यवस्था में 199 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम काम करेगी। यह टीम विद्युत वितरण प्रणाली के संचालन, रख-रखाव और फॉल्ट निवारण का कार्य संभालेगी।
यूएचबीवीएन ने हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी

यूएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न शिकायत निवारण सुविधाओं की जानकारी दी। विद्युत शिकायत के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9815961912 भी उपलब्ध है। नो-सप्लाई के लिए मिस्ड कॉल नंबर 9990231912 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

नए सुविधा केंद्रों से संपर्क नंबर

नवीन स्थापित बिजली सुविधा केंद्रों से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सिटी उपमंडल के उपभोक्ता मोबाइल नंबर 9315609731 पर संपर्क कर सकते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल के उपभोक्ता 9355171621 पर सीधे बात कर सकते हैं। उपभोक्ता व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत भेज सकते हैं। इसमें नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर और शिकायत का संक्षिप्त विवरण शामिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें