फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में उठाया 20 टन कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने शनिवार को सरकार के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी। हड़ताल खत्म होने पर सफाईकर्मियों ने कचरा उठान का कार्य शुरू कर दिया। सफाईकर्मियों ने शहर की मुख्य सड़कों से करीब 20 टन कचरे का उठान किया। वहीं सफाईकर्मियों द्वारा बुलाई गई महापंचायत में सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं करने आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महापंचायत में पूर्व पार्षद एवं पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सरकार ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। सफाई कर्मचारी नेता प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार के दूसरी बार दिए गए आश्वासन पर उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। दूसरी बार उनके साथ वायदा खिलाफी करने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें