फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर लिए 20 हजार रुपये, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए रुपये लेने का आरोपी संजीव पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ। संव? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लेते एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को पकड़कर मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग को यूपी के झांसी में भ्रूण लिंग जांच होने की सूचना मिली थी, जिसमें कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी के नेतृत्व में डॉ. कपिल यादव व डॉ. पंकज सांगवान की टीम बनाई। डिकॉय महिला ने भ्रूण लिंग जांच के लिए गांव नांगल कलां के रहने वाले संजीव से संपर्क किया। इस पर भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद संजीव ने डिकॉय महिला को कुंडली में निफ्टम रोड पर मारुति सुजुकी वर्कशॉप के पास रुपये लेकर बुलाया। उसके द्वारा बताए गए स्थान पर महिला 20 हजार रुपये लेकर पहुंची और उसे रुपये दे दिए। इस दौरान उसे सोमवार शाम को ही नरेला रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर झांसी में भ्रूण जांच कराने की बात कही। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से झांसी जाने के लिए तीन लोगों के टिकट भी आरक्षित करवा रखे थे। हालांकि टीम ने इससे पहले ही आरोपी संजीव को पकड़ लिया और कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया। उससे डिकॉय महिला की तरफ से दिए गए 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि आरोपी संजीव पहले भी दो बार भ्रूण लिंग जांच करवा चुका है। अब आरोपी संजीव भ्रूण लिंग जांच कराने की तैयारी में था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें