फोटो: सोनीपत के बीडीपीओ कार्यालय मुरथल में विशेष कैंप के दौरान स्टॉल का निरीक्षण करते हरियाणा स
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल ‘सेवा सेतु’ के तहत बीडीपीओ कार्यालय मुरथल में विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप में करीब 20 विभागों ने स्टॉल लगाए। इनके माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कैंप में स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों से विभागीय योजनाओं व नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवाई।
कैंप में विभागों ने पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज और बीडीपीओ राजेश टिवाना मौजूद रहे।