फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के उद्घाटन करने के दो माह बाद ही धंसने लगा केएमपी, कंपनी को जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के उद्घाटन करने के दो माह बाद ही धंसने लगा केएमपी, कंपनी को नोटिस जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पीएम नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के दो माह बाद ही केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) की सड़क धंसनी शुरू हो गई है। यहां पिछले दिनों हुई हल्की बारिश भी सड़क नहीं झेल सकी और किनारों से मिट्टी दरकने के बाद सड़क भी धंसनी शुरू हो गई। इस तरह जिस केएमपी को वाहन के फर्राटा भरने के लिए बनाया गया है, उसपर हादसा होने का डर भी सताने लगा है। इस तरह केएमपी की कई जगह से सड़क धंसने पर एचएसआईआईडीसी ने सर्वे कराना शुरू कर दिया है और जिन जगहों से सड़क धंसी है, उसको ठीक करने के लिए निर्माण कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन नोटिस जारी होने के बावजूद सड़क जब तक ठीक नहीं होती है, उस समय तक केएमपी पर सड़क किनारे वाहन चलाने के साथ ही खड़ा करने पर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
केएमपी का 15 साल में हुआ निर्माण, नवंबर 18 में पीएम ने किया उद्घाटन
केएमपी का पत्थर 2003 में हरियाणा के तत्कालीन सीएम ओपी चौटाला ने लगाया था, लेकिन इसका काम 2006 में शुरू किया गया। उस समय काम पूरा करने का समय चार साल तय किया गया था, लेकिन इसे बीच में रोक दिया गया था। इसका दोबारा से 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने केजीपी के साथ शिलान्यास किया था और इसका काम शुरू हो सका था। इसको पलवल से मानेसर तक वर्ष 2016 में शुरू कर दिया गया था, लेकिन मानसेर से कुंडली तक 19 नवंबर 2018 को शुरू किया गया है। यह एक्सप्रेस वे सोनीपत में कुंडली से शुरू होकर दिल्ली के चक्कर लगाते हुए खरखौदा, बहादुरगढ़, मानेसर, सोहना से होते हुए पलवल में खत्म होता है, जिसपर 1500 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए गए हैं। इसका 19 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करते ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था।
विज्ञापन

हल्की बारिश होते ही मिट्टी दरकने से धंसने लगी सड़क
केएमपी को बनाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि दिल्ली से गुजरकर दूसरे राज्यों में जाने वाले ट्रक व बसों को अंदर नहीं घुसना पड़ेगा, बल्कि वह केएमपी से होकर निकल सकेंगे। इस केएमपी पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे और वाहन चालकों का जाम व ट्रैफिक में जूझने का समय भी बचेगा। केएमपी वाहन चालकों के लिए फायदेमंद भी हो रहा है, लेकिन अब जिस तरह से सड़क धंसने लगी है। उससे यहां हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। यहां पिछले सप्ताह हुई हल्की बारिश के बाद केमएपी के किनारों से मिट्टी दरकने लगी और मिट्टी के दरकने के कारण सड़क कई जगहों पर किनारे से धंसकर टूट गई है। केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) व केएमपी को जोड़ने वाले जीरो प्वाइंट पर स्थिति ज्यादा खराब है, जहां कुछ दूरी पर ही कई जगह से मिट्टी दरकने से सड़क धंसने लगी है।
कंपनी को सड़क ठीक करने को भेजा नोटिस
केएमपी का निर्माण एचएसआईआईडीसी की देखरेख में कराया गया था। लेकिन निर्माण कंपनी से यह करार है कि सड़क पर किसी तरह का नुकसान होता है तो तीन साल तक वह कंपनी को ठीक करना होगा। इसके तहत ही कंपनी को एचएसआईआईडीसी की ओर से नोटिस जारी किया गया है, जिससे जल्द से जल्द सड़क को ठीक कराया जा सके। क्योंकि सड़क को जल्द ही ठीक नहीं कराया गया तो वहां हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन

बारिश से मिट्टी दरकने पर कई जगह से सड़क धंस गई है, उसको ठीक करने के लिए कंपनी को नोटिस दिया गया है। क्योंकि केएमपी तीन साल तक कंपनी ही देखरेख करेगी। सड़क को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
-सुरेंद्र देशवाल, सीनियर मैनेजर एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें