फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी व सिद्धू पर गाना बनाने वाले रॉकी मितल को मिल रही धमकी, मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकियों डरेंगे नहीं अब प्रियंका की राजनीतिक एंट्री पर भी गाना बनाएंगे रॉकी मित्तल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। सीएम के एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर गाना बनाने के बाद से उन्हें धमकी मिल रही हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। जिसके चलते उनकी सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। इसे लेकर उसने प्रदेश सरकार से सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धमकियों से डरेंगे नहीं अब प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री पर भी गाना बनाएंगे।
विज्ञापन

वह मंगलवार को गोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रॉकी मित्तल ने कहा कि वह किसी तरह के दबाव या धमकी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री पर भी गाना बनाएंगे। राहुल गांधी के संसद में बार-बार आंख मारने तथा नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान से संबंधों को लेकर गाने बनाए हैं। गानों को उसने स्वयं लिखा-गाया और अपने पर ही फिल्माया है। इसे लेकर पंजाब में उनके पुतले भी फूंके गए। उन्होंने कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने साथी का सूट पहना हुआ है। साथ ही कहा कि उनकी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्हें पूरी तरह शक्तियां मिलें तो वह और ज्यादा सुधार ला सकते हैं। प्रदेश में छेड़छाड़ के खिलाफ उन्हीं के काम से दुर्गा शक्ति एप और दुर्गा शक्ति गाड़ियां चली हैं। साथ ही दोहराया कि भाजपा ने मौका दिया तो वह कुरुक्षेत्र से एमपी का चुनाव लड़ेेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। वह धमकियों से डरकर शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें