फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों से निकले कैमिकल युक्त पानी से बीमारी फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों से निकले केमिकल युक्त पानी से बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेस एक में सीवर जाम के कारण कई जगह फैक्ट्रियों का दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरों की सफाई कराने की मांग को लेकर अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे। लोगों का आरोप है कि एचएसआईडीसी के अधिकारी न तो सीवरों की सफाई की तरफ ध्यान देते हैं और न ही फैक्ट्री मालिकों को केमिकल युक्त दूषित पानी छोड़ने से रोकते हैं। कुछ फैक्ट्रियों से कचरा दूषित पानी के साथ सीवर में छोड़े जाने से जाम रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में कुछ लोहे के सामान वाली फैक्ट्रियां भी है जिनमें आयरन को साफ करने के लिए सल्फ्यूरिक एसिड का प्रयोग किया जाता है। इसी प्रकार प्लास्टिक की फैक्ट्रियों में कचरे को साफ करने के लिए कास्टिक सोडे को प्रयोग में लाया जाता है। इसके अलावा कपड़े रंगाई का काम भी किया जाता है।
बड़ी एचएसआईडीसी एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि सीवर जाम के कारण सड़क व ग्रीन बेल्ट में एकत्रित हो रहे दूषित पानी से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। वहीं यह पानी भूमिगत जल को खराब कर सकता है। ठेकेदार ठीक तरह से सीवरों की सफाई नहीं कर रहा। अधिकारियों को भी चाहिए कि वह सीवर की समय पर ठीक ढंग से सफाई करवाए। जो फैक्ट्री मालिक सीवर में के मिकल युक्त दूषित पानी छोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। जिसमें एसोसिएशन प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फैक्ट्रियों से सीवर में दूषित पानी छोड़े जाने की शिकायत मिली थी। ऐसा करने वाले फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लेकर वह खुद जांच करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र पाल, एसडीएम गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें