प्रत्येक जीव के प्रति रखनी चाहिए स्नेह भावना : उषर्बुध
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। आचार्य उषर्बुध ने कहा कि मानव को प्रत्येक जीव के प्रति स्नेह की भावना रखनी चाहिए। अनाथ, विधवा, निर्बल, अहिंसा को प्रोत्साहन, निराश्रित की सेवा सत्य का पक्ष लेना, वेद अनुसार आचरण मानव को आगे ले जाता है।
वह सेक्टर-15 स्थित आर्य समाज की तरफ से आयोजित सप्त दिवसीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि परमेश्वर के प्रति विश्वास, संत, महात्मा व विद्वानों का सानिध्य मानव जीवन को सुधार सकता है। अच्छा साहित्य पढना चाहिए। भौतिक वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। ईष्र्या, द्वेष, घृणा, मलिनता का त्याग करना चाहिए। इस दौरान राज गुलाटी, प्रीतम हसीजा, हरिचंद स्नेही, मुनि वानप्रस्थी, आशा अरोड़ा, गायत्री मुंजाल, राजे रहेजा, रमेश बजाज, पुष्पा मदान, सुदर्शन आर्य, संतोष, इंदिरा आदि मौजूद रहे।