फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वालों ने किया विरोध तो बदमाशों ने नौ माह की मासूम को बनाया ढाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चारी का विरोध किया तो बदमाशों ने नौ माह की मासूम को बनाया ढाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। टिकौला में घर के अंदर घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों का जब राजबीर के परिवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने नौ माह की बच्ची को अपने बुरे मंसूबों के लिए ढाल बना लिया। एक बदमाश ने मासूम को उठाकर बंधक बना लिया और उसका गला दबाने की धमकी देकर परिवार को बेबस कर दिया। इसके बाद तो बदमाश मनमानी करते रहे, लेकिन परिवार के सदस्य विरोध नहीं कर सके। इतना ही नहीं, राजबीर के परिवार पर इससे पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। इसी घर से बेटी की शादी से महज 12 दिन पहले ही चोर सभी आभूषण उड़ा ले गए थे।
मंगलवार रात को एक बजे जब बदमाश राजबीर के घर घुसे तो परिवार के सदस्य भी एकजुट हो गए। चार बदमाशों को देखकर परिवार के पांच सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जब बदमाशों को लगा कि परिवार के सदस्य एकजुट होकर विरोध पर उतर आए तो बदमाश घबरा गए। उन्होंने घर में सो रही सोनिया की नौ माह की बेटी दिव्या को बंधक बना लिया। एक बदमाश ने बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या करने की धमकी दे डाली। मासूम को बदमाशों के चुंगल में फंसा देख परिवार के हौसले पस्त हो गए। और उसके बाद बदमाश मनमानी पर उतर आए। उन्होंने महिलाओं के नाम और कान तक को चोटिल कर दिया।
विज्ञापन

पहली भी हो चुकी थी चोरी
राजबीर के घर को चोरों ने करीब पांच साल पहले अप्रैल माह में बेटी की शादी से पहले भी निशाना बनाया था। चोर उसकी बेटी सोनिका की शादी के महज 12 दिन पहले ही उनके घर से लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं पांच साल पहले हुई चोरी की वारदात के छह माह बाद चोर राजबीर के पशुओं को भी चुरा ले गए थे।

हरियाणवी भाषा में बोल रहे थे बदमाश
टिकौला में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हरियाणवी भाषा में बोल रहे थे। जब परिवार ने विरोध किया तो उन्होंने मासूम को बंधक बना लिया और धमकी दी कि बच्चे को मार देंगे। वह खड़ी हरियाणावी भाषा में बोल रहे थे। जिससे साफ था कि वह यमुना के पार से नहीं आए हैं। साथ ही भाषा से कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्य भी नहीं लग रहे थे।
विज्ञापन


साथी फैक्टरी में पहुंचे तो पता चली वारदात
राजबीर का बड़ा बेटा कपिल परिवार के साथ हुए घटनाक्रम से पूरी तरह से अंजान था। रात की शिफ्ट में नियुक्त कपिल की कंपनी में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध है। जिसके चलते बुधवार सुबह जब उसके साथी अस्पताल में पहुंचे तो मामले का पता लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें