फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15-20 फीसदी मुनाफा रोजाना कमाने का लालच देकर 18.59 लाख ठगे

Tue, 07 Apr 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली क्षेत्र के रहने वाले निलाद्री शेखर को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 18.59 लाख रुपये ठग लिए। फर्जी एप और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ठगों ने पीड़ित को निवेश के लिए उकसा कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली।
निलाद्री शेखर ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि कुछ माह पहले उनके व्हाट्सएप पर अलग-अलग नंबरों से मैसेज आए। उनके माध्यम से उन्हें फ्री में शेयर मार्केट ट्रेडिंग सिखाने और रोजाना 15 से 20 फीसदी तक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठगों ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए एक हाई नेट वर्थ (एचएनडब्ल्यू) अकाउंट खुलवाने का झांसा दिया। एलकेपी सिक्योरिटीज नाम से एक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद उन्हें विभिन्न शेयरों और आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा गया।
निलाद्री ने आरोप लगाया कि शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए उन्हें फर्जी लाभ दिखाया गया जिसके बाद ठगों ने लगातार अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए। 13 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बीच उसने 12 बार में कुल 18.59 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित को तब ठगी का अहसास हुआ जब ठग अचानक संपर्क से बाहर हो गए। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर और ऑनलाइन पोर्टल पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ठगी करने वालों की तलाश की जा रही है।

साइबर ठगी से ऐसे बचें
-व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर मिलने वाले जल्दी अमीर बनो जैसे ऑफर से सावधान रहें
-10-20 फीसदी रोजाना मुनाफा देने का दावा अक्सर फर्जी होता है
-किसी अनजान एप या लिंक को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता जांचें
-निवेश से पहले संबंधित कंपनी और प्लेटफार्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य देखें
-अपनी बैंकिंग और ओटीपी जानकारी किसी के साथ साझा न करें
-ठगी का संदेह होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें