फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा सुपर-100 लेवल एक की 1844 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा केंद पर अपना रोल नंबर तलाशते परीक्षार्थी।  संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सुपर-100 के शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बुधवार को ब्लॉकस्तरीय लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा ली गई। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 2,698 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,844 परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 854 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक ली गई परीक्षा में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का स्वरूप ऑब्जेक्टिव रहा। इसमें गणित विषय से 50 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक निर्धारित थे। गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी थी।
लेवल-1 में सफल होने वाले विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा दो अप्रैल को देंगे। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित कैंपस में जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में शुरू हुई इस योजना के माध्यम से अब तक 100 से अधिक मेधावी आईआईटी और 80 से अधिक एआईआईएमएस जैसे शीर्ष संस्थानों के लिए चयनित हो चुके हैं।



किस परीक्षा केंद्र पर कितने विद्यार्थी शामिल हुए

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर -217

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर- 141
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,गोहाना - 333

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनवासा - 123
पीएम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा- 189

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुटाना- 219
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बींसवामील- 249

पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,मुरथल अड्डा 423




वर्जन

जिले के सभी आठ केंद्रों पर सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। अब विभाग आगामी लेवल की परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। इस परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें