फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आठ केंद्रों पर 1826 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएसएस परीक्षा, 441 रहे अनुपस्थित

Mon, 18 Nov 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर एनएमएमएसएस की परीक्षा देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सोनीपत में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों पर 1826 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 441 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले के 2267 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सालाना 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। योजना के अनुसार छात्रवृत्ति परीक्षा केवल आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ही आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हुई परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने तक हर माह एक हजार छात्रवृत्ति की राशि प्रदान की जाएगी। सभी आठ केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला नोडल अधिकारी नीति व अन्य शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



दो भागों में बांटी गईं परीक्षा

छात्रवृत्ति परीक्षा को दो भागों में बांटा गया था। पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण का था। जिसमें एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। दूसरे भाग में बौद्धिक योग्यता परीक्षण के तहत एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इसमें 35 प्रश्न विज्ञान, 20 गणित और 35 सामाजिक विज्ञान के प्रश्न शामिल थे। 90-90 मिनट की इन परीक्षाओं में सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य था।
विज्ञापन


कहां कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र पंजीकृत परीक्षार्थी अनुपस्थित
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 297 236 61
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठ मंडी 309 252 57
डीवी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल 297 219 78
गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 297 216 81
टीकाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 286 251 35
रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोविंद नगर 296 245 51
दून सीनियर सेकेंडरी स्कूल 284 236 48
एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 201 171 30
कुल 2267 1826 441

-एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिन पर आठवीं कक्षा के 2267 विद्यार्थियों में से 1826 विद्यार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

नीति, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें