फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 450 बूथों पर गड़बड़ी की आशंका, 16 बूथों पर डीसी व एसपी करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 450 बूथों पर गड़बड़ी की आशंका, 16 बूथों पर डीसी और एसपी करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसी डॉ. शालीन ने सोमवार को अपने कार्यालय में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। जहां अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों के अलावा सबसे ज्यादा संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए बूथों पर चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विचार-विमर्श किया। डीसी डॉ. शालीन सबसे ज्यादा संवेदनशील की श्रेणी वाले 16 बूथों का एसपी प्रतीक्षा गोदारा के साथ चुनाव को देखते हुए निरीक्षण भी करेंगे।
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि जिले में करीब 314 गांवों में 1209 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 251 बूथों को अति संवेदनशील व 183 को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि 16 बूथों को उस श्रेणी में रखा गया है जो सबसे ज्यादा संवेदनशील है और वहां गड़बड़ी होने की आशंका है। डीसी ने सभी एसडीएम व डीएसपी को संयुक्त रूप से अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों वाले गांवों का दौरा करने के निर्देश दिए। वहां स्थानीय रूप से शांति कमेटी गठित करें। साथ ही स्पष्ट रूप से बता दें कि चुनाव में किसी भी प्रकार से अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने स्टाफ की बैठक भी लें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों व भवनों से राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग्स को तुरंत हटवाएं। इस दौरान एसपी प्रतीक्षा गोदारा, एएसपी अर्पित जैन, एसडीएम आशीष वशिष्ठ, श्वेता सुहाग, विजय सिंह, डीएसपी विरेंद्र सिंह, संदीप मलिक, सुशीला, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत, चुनाव तहसीलदार सरला, गन्नौर तहसीलदार जयभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को दी ट्रेनिंग
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन कार्यालय की ओर से सोमवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल के सभागार में चुनाव में ड्यूटी देने वाले पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। मास्टर ट्रेनर कैप्टन संजय श्योराण व सुशील बंसल ने पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग की ओर से पहली बार ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से अपने मत का प्रयोग करने वाला व्यक्ति यह भी सुनिश्चित कर सकेगा कि उसने किस उम्मीदवार को अपना मत डाला है। इस दौरान अलग-अलग सत्रों में करीब एक हजार पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें