फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का रोड शो आज, चार परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम का रोड शो आज, चार परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल शनिवार को शहर में रोड शो कर सब्जी मंडी में जनसभा करेंगे। वहीं शहर की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों ने 50 स्थानों पर सीएम के स्वागत की तैयारियां की हैं।
मंत्री कविता जैन व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि सीएम का यह रोड-शो पहले के सभी रोड-शो के कीर्तिमान तोड़ेगा। सीएम के स्वागत के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर 61 स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल अपने रोड-शो की शुरुआत गीता भवन स्थित गुरुद्वारा व मंदिर में मत्था टेककर करेंगे। इसके बाद वे रेलवे रोड से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के सामने से होते हुए सुभाष चौक, कच्चे क्वार्टर, मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड पहुंचेंगे, जहां से मामा भांजा चौक, बस अड्डा होते हुए मुरथल अड्डा चौक से सब्जी मंडी में पहुंचेेंगे। सब्जी मंडी में रोड शो का समापन पर सीएम जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ई-दिशा केंद्र, बिजली सब स्टेशन व आरओबी का होगा लोकार्पण
डीसी विनय सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल रोड-शो के शुभारंभ से पहले लघु सचिवालय में करीब 4.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ई-दिशा केंद्र (सरल केंद्र) का लोकार्पण करेंगे। साथ ही सफियाबाद में 3.62 करोड़ से स्थापित किए गए 33 केवी बिजली सब-स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सीएम खेवड़ा में 6.34 करोड़ रुपये से बनने वाले आईटीआई की आधारशिला भी लघु सचिवालय में रखेंगे। इसके बाद सीएम पुरखास रोड पर 43.86 करोड़ रुपये से निर्मित आरओबी का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सीएम लघु सचिवालय में पौधरोपण भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें