फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार रुपये वापस दिए, बेहतर खाने का आश्वासन, धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना(सोनीपत)।
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां प्रशासन को आखिर एमबीबीएस छात्राओं की मांगों के आगे झुकना पड़ा। कालेज प्रशासन ने प्रवेश के समय वसूले गए 16 हजार रुपये वापस दिए तो भविष्य में अच्छा खाना देने का आश्वासन भी दिया गया है। अब कालेज प्रशासन की देखरेख में मैस चलेेगा और उसकी समय-समय पर निगरानी होगी।
विज्ञापन

बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां में पिछले कई दिनों से चल रहा एमबीबीएस छात्राओं का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। कालेज प्रशासन ने इंटर्नशिप कर रही एमबीबीएस की छात्राओं की दो प्रमुख मांगों को पूरा कर दिया। इसमें उनको 16 हजार रुपये वापस देने के साथ ही बेहतर खाने का आश्वासन दिया गया। वहीं अन्य मांग भी जल्द पूरी करने की बात कही गई है। अपनी मांगें मनवाने के लिए छात्राएं संस्थान के उच्च अधिकारियों को कई बार गुहार लगा चुकी थी, लेकिन धरने से पहले कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मेडिकल कालेज के निदेशक डॉ. पीएस गहलोत ने बताया कि दाखिलों के समय जितने पैसे अधिक लिए थे, उन्हें छात्राओं के खातों में जमा करा दिया है। छात्राओं को आश्वस्त किया कि उन्हें हास्टल में उच्च गुणवत्ता युक्त खाना मिलेगा। हॉस्टल के मेस को कॉलेज प्रशासन अपनी निगरानी में चलवाएगा। छात्राओं के इंटर्नशिप के बकाया पैसे भी बहुत जल्द उनके खातों में डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


16 हजार रुपये वापस देने और बेहतर खाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
बीपीएस मेडिकल कालेज में पिछले दो दिनों से चल रहा था एमबीबीएस छात्राओं का धरना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें