फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल हैक कर बैंक खाते से निकाले 1.79 लाख रुपये

Mon, 01 Jun 2026 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड-15 निवासी कुलवंत का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 1.79 लाख रुपये निकाल लिए। थाना खरखौदा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुलवंत ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। किसी ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और 22 मई को खाते से 99 हजार रुपये व 23 मई को 80 हजार रुपये निकाल लिए। कुलवंत का कहना है कि उस समय उनका फोन हैक होने से वह तत्काल कोई कार्रवाई नहीं कर सके।
बाद में फोन सामान्य होने पर खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से दो अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें