फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर कमाई का झांसा दे 17.30 लाख ठगे

Sun, 24 Nov 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खरखौदा के वार्ड-2 के रहने वाले युवक को झांसे में लेकर उनसे 17.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उन्हें यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी (जिसका मूल्य अमेरिकी डॉलर के मुताबिक होता है। इसे ''स्टेबलकॉइन'' भी कहा जाता है) में निवेश कर कमाई का झांसा दिया था।
विज्ञापन

वार्ड-2 खरखौदा निवासी विकास ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर एक माह पहले उनकी पहचान गांधी नाम के युवक से हुई थी। उसने उन्हें यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में निवेश के बारे कहा। उसने कहा कि इसमें पांच फीसदी रिटर्न आएगा। उसने मिलकर काम करने को कहा। उसने अपना व्हाट्सएप नंबर दिया और हिमाचल के सोलन बुलाया। वह उसकी बातों में आ गया और सोलन मिलने चला गया। मिलने के बाद उसने यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग के बारे में बताया। लैपटॉप पर उसके नीचे काम करने वाले लोगों की प्रोफाइल दिखाए। उन्हें मुनाफे के बारे में बताया। वह उनकी बातों में आ गया।

उन्होंने सोलन से आने के बाद 6 खातों में 17.30 लाख रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद आरोपी ने उन्हें कुछ नहीं दिया। मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। तब पता लगा कि वह फर्जी वेबसाइट तैयार कर विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाकर ठगी करता है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें