फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना विस क्षेत्र में 11 विकास कामों पर खर्च होंगे 1.72 करोड़ रुपये : मंत्री

Sun, 02 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा दिवस पर गोहाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 72 लाख 18 हजार रुपये की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना (एचआरडीएफ) के तहत गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 11 विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि की पहली किस्त 90.38 लाख रुपये पंचायत विभाग को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विकास कार्यों के लिए शीघ्र टेंडर लगाए जाएं ताकि आमजन को इन विकास कामों का लाभ लाभ मिल सके। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य ने गठन के 60 साल में देश के ग्रोथ इंजन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।
गोहाना में निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार दिल खोलकर धनराशि दे रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एचआरडीएफ योजना के तहत 11 विकास कार्यों के लिए जो राशि जारी हुई है उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 28 लाख रुपये के भी एस्टीमेट भेजे गए हैं।
विज्ञापन

चौपाल, फिरनी के निर्माण पर खर्च होगी राशि
गांव जौली में पक्की चौपाल के निर्माण के लिए 37.54 लाख रुपये, दोदवा में चौपाल के पुनर्निर्माण के लिए 22.88 लाख रुपये, गांव गढ़ी सराय नामदार खां में गांव की फिरनी से खानपुर रोड पर जोहड़ व श्मशान घाट तक गली निर्माण के लिए 20.81 लाख रुपये और एससी चौपाल में शौचालय व स्नानघर निर्माण के लिए 14.24 लाख रुपये मंजूर किए गए है। गांव सलीमसर माजरा में फिरनी निर्माण के लिए 19.58 लाख रुपये, गांव गढ़ी उजाले खां में बीसी चौपाल के जीर्णोद्धार के लिए 14.70 लाख रुपये और एससी चौपाल के जीर्णोद्धार के लिए 9.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव वजीरपुरा में मंदिर से बरोदा रोड तक गली निर्माण के लिए 13.61 लाख रुपये, गांव जाजी में रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए 10.44 लाख रुपये, गांव गुढ़ा में सामान्य चौपाल के पुनर्निर्माण के लिए 4.93 लाख रुपये व गांव भठगांव माल्यान में हरिजन चौपाल के अधूरे काम को पूरा करवाने के लिए 3.65 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें